#हिंदी भाषा अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार है। किसी भी देश की भाषा और संस्कृति लोगों को दूसरे लोगों से जोड़ने और एक मजबूत राष्ट्र बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हिंदी प्रेम, एकता और भाईचारे की भाषा है।14 सितंबर 2022 बुधवार को हिंदी दिवस को बड़े गर्व और जोश के साथ मनाया गया। किसी भी देश की भाषा और संस्कृति लोगों को दूसरे लोगों से जोड़ने और एक मजबूत राष्ट्र बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हिंदी प्रेम, एकता और भाईचारे की भाषा है। 14 सितंबर1949 को,संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा चुनने का निर्णय लिया,इस निर्णय को महत्व देने और हिन्दी को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। हिन्दी दिवस पर आप सबको बधाई. भाषा की सरलता, सहजता और शालीनता अभिव्यक्ति को सार्थकता प्रदान करती है. हिन्दी ने इन पहलुओं को खूबसूरती से समाहित किया है भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने। आज देश को एकता की डोर में बाँधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है।
Welcome to St. Francis Academy
To get latest News & Announcement Subscribe our Newsletter.