हिन्दी दिवस

हिन्दी दिवस

भाषा जो जोड़ती है, संस्कृति जो संवारती है

हिन्दी भाषा हमारे देश की विविधता को एक सूत्र में पिरोने वाली सशक्त कड़ी है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया, और इसी सम्मान में प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस मनाया जाता है। प्रेम, एकता और भाईचारे की प्रतीक यह भाषा विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

हिन्दी की सरलता, सहजता और शालीनता अभिव्यक्ति को प्रभावी बनाती है और हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ती है। हिन्दी दिवस हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व करने और उसे आने वाली पीढ़ियों तक संजोकर ले जाने की प्रेरणा देता है